Chhath Puja 2022 Date : इस बार आस्था का महापर्व छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को है छठ पूजा हर साल दीपावली के 6 दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सृष्टि तिथि को छठ पूजा होती है। यह पर्व कुल 4 दिनों तक मनाई जाती है जिसमें छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा विधि विधान से होता है। इस वर्ष यह पूजा 28 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी।
नहा खाए कब है? | Chhath Puja Nahay Khay 2022
मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा की शुरुआत नहा खाए के दिन से ही शुरू हो जाती है। और इस वर्ष नहा खाए (Chhath Puja Nahay Khay 2022) 28 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं स्नान के बाद घर की साफ सफाई करती हैं और गंगाजल का छिड़काव अपने पूरे घर में करती हैं महिलाएं इस दिन व्रत का संकल्प लेकर भोजन का प्रारंभ करती हैं जैसे चने की दाल लौकी की सब्जी भात जैसे भोजन का ग्रहण करती हैं इस व्रत में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है

Chhath Puja 2022 Kharna Date | खरना कब है 2022
इस वर्ष खरना पूजा 29 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार (Chhath Puja 2022 Kharna Date) को मनाई जाएगी इस दिन व्रती महिलाएं गुड़ का खीर गेहूं की रोटी और फल के रूप में केले को पूजा करने के बाद ग्रहण करती है खरना का तात्पर्य है तन और मन की शुद्धिकरण खरना के पूजा संपन्न होने के बाद अगले 36 घंटे तक वृत्ति का व्रत शुरू हो जाता है जो सप्तमी को समाप्त हो जाता है।
इसे भी पढ़े :