इंडिया : पेट्रोल डीजल नहीं तो लोगों की जेब पर कैंची चलाई रखी है लेकिन अब घर की रसोई भी जेब को सुलगाए गी जहां एक ओर देश की जनता तेल के बढ़ते दाम से परेशान है तो वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को गुरुवार के दिन एक और झटका दे दिया दरअसल तेल कंपनी ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दी है जी है आप सही पढ़ रहे है सरकार में एक बार फिर से LPG गैस का दाम बढ़ा दिया है इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर ₹25.50 पैसे महंगा हो गया है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹84 का इजाफा कर दिया गया है
कितना अंतर है पहले और अभी LPG गैस का दाम में !
इस बढ़ोतरी के बाद देश की आम जनता जाए तो कहां जाए पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम तो फिर भी पचा लिए जाएं क्योंकि सड़क पर निकलेंगे तभी तो इनकी जरूरत होगी लेकिन रसोई गैस तो पेट की आग बुझाती है उस से कैसे बचा जाए कमाई के साधन घट रहे हैं और रोज के इस्तेमाल की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में नई कीमतें लागू हो गई है इसके बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर ₹834 50 पैसे का हो गया है
जो पहले ₹809 में आता था हालांकि 19.2 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पहले ₹122 की कटौती हुई थी इसके बाद अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473 रु 50 पैसे है जबकि पहले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 15 सो ₹95 50 पैसे प्रति सिलेंडर था वही बिहार की बात करे तो बिहार में घरेलू एलपीजी 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर ₹933 का हो गया है जो पहले ₹907.50 में आता था
क्यों बढ़ता है LPG गैस का दाम !
दरअसल कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने की वजह से इस बार तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है इस साल यानी 2021 रसोई गैस की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है हालांकि बीते 7 साल में रसोई गैस के दाम दोगुने हो चुके हैं
आज जो 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर ₹834.50 पैसे का है वह 7 साल पहले 1 मार्च 2014 को ₹410 का था हालांकि इस बढ़ी हुई कीमत में ₹138.50 पैसे तो 2021 के बीते मात्र 6 महीने में ही बढे हैं बता दी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है उसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लिया जाता है
इसे भी पढ़े :- Twitter ने फिर से लिया IT मंत्री Ravi Shankar Prasad से पंगा !
इसे भी पढ़े :- Baba ka Dhaba वाले कांता प्रसाद द्वारा आरोप झेलने वाले YouTuber Gaurav Wasan ने माफी पर क्या जवाब दिया?